सीएम राइज स्कूल प्रबंधक की बडी लापरवाही… आखिर कहा थे चौकीदार..?
सीएम साइज स्कूल में तोड़फोड़…
अज्ञात लोगों ने तामिया के संदीपनी सरकारी स्कूल में की तोड़फोड़,
स्कूल के गमले व बाथरूमों के गेट भी तोड़े..
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिलें के तामिया मुख्यालय के सीएम राइज स्कूल में अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर जबरदस्त तोड़-फोड़ करने का मामला सामने आया है।

स्कूल में आधी रात को हुई तोड़फोड़…
सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने द्वारा स्कूल में शुक्रवार आधी रात को तोड़फोड़ किया है जब हमने स्कूल खोला तब जानकारी मिली, स्कूल के दरबाजे तोड दियें है और बाथरूम में घुसकर उसकी सीट को भी तोड़फोड़ की है और स्कूल में रखे गमले भी तोड़ दिए गए है, धटना की जानकारी मिलते ही तामिया बीईओ बी के सानेर ने अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर स्कूल में हुई तोड़फोड़ का जायजा लिया। स्कूल में कंप्यूटर रूम से लेकर प्रिंसिपल के ऑफिस सहित स्कूल कैंपस में करीब 5 से अधिक गमले और 7 से 8 बाथरूमों के दरवाजे तोड़े गए साथ ही पूरे स्कूल के बिजली बोर्ड और लाइट तोड़े जाने की तस्वीरें सामने आई हैं।

स्कूल के इंचार्ज ने बताया कि स्कूल में रात को काफी तोड़फोड़ हुई है और इसमें स्कूल के क्लासरूम का ताला तोड़कर बिजली के बोर्ड तोड़ दिए गए है। गमले और स्टील की ग्रिल तोड़कर चुरा ले गए, स्कूल में काफी सामान की तोड़फोड़ की गई है।

सीएम राइज स्कूल में नहीं रहते कोई चौकीदार…
तामिया सीएम राइज स्कूल में देखने को मिला जंहा अज्ञात चोर ने स्कूल परिसर में घुसकर स्कूल में रखे हुए सामान की काफी तोड़फोड़ की एवं स्कूल के कुछ सामान लेकर कर रफू चक्कर हो गए प्रश्न उठता है कि इतने बड़े स्कूल क्या कोई चौकीदार नहीं रहता और रहता नहीं तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है सरकार के द्वारा प्रदान किए गए लाखों करोड़ों के सामान सीएम राइस स्कूल में रखे हुए हैं आखिर स्कूल प्रबंधन चौकीदार को क्यों नहीं रखता..?
तामिया बीईओ का कहना…
तामिया मुख्यालय में ये पहली धटना है जब किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ऐसी धटना की है और स्कूल के सामान की चोरी की है,हमने तोड़े गए पूरे सामान की लिस्ट बनाकर एक लिखित शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई है जिस पर एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है।
बी के सानेर बीईओ तामिया

