चौरई: देवरीमाल माध्यमिक शाला में तीन वर्षों से जारी विवाद…
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिलें के चौरई विकासखंड में फिर एक मामला देखने को मिला जंहा अतिथि शिक्षिका परेशान होकर छात्रों ने स्कूल से बहिष्कार कर दिया…
पूरा मामला देवरीमाल माध्यमिक शाला चौरई का….
चौरई विकासखंड के देवरीमाल माध्यमिक शाला में पदस्थ अतिथि शिक्षिका दीप्ती अरोरा के लगातार दुर्व्यवहार और लापरवाही के खिलाफ छात्रों ने शुक्रवार को शाला का बहिष्कार कर दिया। छात्रों का आरोप है कि शिक्षिका मोबाइल के सहारे पढ़ाती हैं, गणित में गलत पाठ पढ़ाती हैं और प्रश्न पूछने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करती हैं।…
छात्रों की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी ने नहीं हुई करवाई….
छात्रों की शिकायतों के बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी ने कोई कार्यवाही किया है, जबकि मामला पिछले तीन वर्षों से चलता आ रहा है। इस दौरान छात्रों और पालकों ने कई बार स्कूल प्रबंधन, संकुल प्राचार्य, बीआरसी, जिला शिक्षा अधिकारी और यहां तक कि सीएम हेल्पलाइन तक शिकायतें दर्ज कराई, लेकिन हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है…
अतिथि शिक्षिका की जिला शिक्षा अधिकारी से मिलीभगत…?
देवरीमाल स्कूल में पढाई कर रही छात्रों का
आरोप है कि शिक्षिका वरिष्ठ अधिकारियों से मेलजोल और सेटिंग का हवाला देकर छात्रों को दबाव में रखती हैं।
आदिवासी समाज के छात्र का भबिष्य संकट में…
चौरई विकासखंड के देवरीमाल स्कूल में
65% से अधिक आदिवासी छात्र प्रभावित हो रहे है लेकिन शिकायत के बाद भी जिला में बैठे अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहे है जबकि देवरीमाल शाला में 65 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी आदिवासी समुदाय से आते हैं।
सरकार आदिवासी बच्चों की बेहतर शिक्षा देने के लिए चला रही योजना…!
केंद्र एवं राज्य सरकार
ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे आदिवासी समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल साके लेकिन वहीं देवरीमाल में पदस्थ शिक्षिका के दुर्व्यवहार के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है ।

स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास…
देवरीमाल माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक द्वारा लगातार बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद अब छात्र-छात्राएं स्कूल का बहिष्कार करने को मजबूर हैं..

देवरीमाल स्कूल के छात्रों का आरोप –
चौरई विकासखंड के देवरीमाल स्कूल के छात्र-छात्राओ ने बताया की शिक्षिका
मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या करने की देती है धमकी, स्कूल के
छात्र-छात्राओं ने लिखित आवेदन में बताया कि शिक्षिका पढ़ाई में रुचि नहीं लेतीं और पूरा समय मोबाइल पर बिताती हैं। डाउट पूछने पर फटकार लगाती हैं और कई बार आत्महत्या करने की धमकी भी देती हैं, जिससे बच्चे मानसिक रूप से भयभीत हैं।
शिक्षिका ने किया सीएम हेल्प लाइन में शिकायत..
देवरीमाल स्कूल की शिक्षिका ने हाल ही में सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की थी कि बच्चे उनसे पढ़ना नहीं चाहते, जिसकी जांच बीआरसी स्तर पर की जा चुकी है।
ग्रामवासियों की चेतावनी नहीं हुई कार्यवाही तो करेंगे आंदोलन…
चौरई विकास खंड के देवरीमाल के ग्रामवासियों की चेतावनी दिया है कि यदि अतिथि शिक्षिका पर कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन..पूर्व सरपंच व भाजपा नगर मंडल महामंत्री राजेंद्र संदर्भ ने बताया कि यह मामला तीन वर्षों से लंबित है और अब यह पूरे गांव के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। यदि शिक्षा विभाग ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो ग्रामवासी उग्र आंदोलन करेंगे।
प्रशासन की प्रतिक्रिया…
संकुल प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय, चौरई के रामजी वर्मा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। शुक्रवार को शिक्षा समिति की बैठक होने के कारण वे स्कूल नहीं पहुंच पाए, लेकिन मौके पर जाकर बच्चों से चर्चा कर जांच की जाएगी..

