शिक्षा के मंदिर में छलका जाम.. शिक्षक का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल…

Chautha Sthambh

क्या शराबी शिक्षक पर सहायक आयुक्त करेंगे करवाई?


छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिलें के जनजाति विभाग द्वारा संचालित प्राथमिक शाला हनुमान दफाई के एक शिक्षक का शराब पीने का वीडियो वायरल हो रहा है
जनजातीय विभाग द्वारा संचालित स्कूल से जुडा एक शर्मनाक मामला सामने आया है जिसने शिक्षा जगत का सर झुका कर रख दिया है, प्राथमिक शाला हनुमान दफाई का शिक्षक राम मिलन गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक स्कूल शराब के नशे में नजर आ रहा है, जब दुसरे शिक्षक इनकी जाँच करने पहुंचे तो प्राथमिक शिक्षक डंडे लेकर मरने के लिए स्कूल परिसर में आ गया और शराब के नशे में जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहा है…

राम मिलन गुप्ता शिक्षक हनुमान दफाई प्राथमिक शाला में पदस्थ है,

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हडकंम मच गया है, स्थानीय नागरिकों से लेकर छात्रों के अभिभावकों तक हर कोई इस धटना को लेकर बेहद क्षुब्ध है

- Advertisement -
  • अभिभावकों का कहना…
    छात्रों के अभिभावक का कहना है कि जिस स्थान को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है वंहा यदि शिक्षक शराब पीते नजर आएंगे.. तो यह बच्चों के भबिष्य के लिए अत्यंत धातक है इस धटना ने स्कूल की गरिमा को गहरी ठेस पहुंचाई है..

    अभिभावकों में भारी आक्रोश…
    स्कूल में शराबी शिक्षक की इस धटना को लेकर भारी आक्रोश है, अभिभावक का कहना है कि हम अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए स्कूल भेजते है, न कि उन्हें ऐसे बुरे उदाहरण देखने को मिलें, अगर शिक्षक ही इस तरह का व्यवहार करेंगे तो फिर बच्चों को क्या सीख मिलेगी..?
    सहायक आयुक्त ने कहा… तुरंत होगी कार्यवाही…
    जब इस शराबी शिक्षक के सोशल वीडियो में चल रहे वीडियो के बिषय में सहायक आयुक्त से बात हुई तो उनका कहना है कि इसकी जाँच हो गई है,तुरंत शिक्षक को निलबिंत किया जायेगा…

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *