सहायक संचालक के निरीक्षण में स्कूल की खुली पोल…?
स्कूल की कक्षाओं में नहीं थी साफ सफाई एवं स्कूल परिसर के चारों ओर फैली गंदगी….
सहायक संचालक शिक्षा श्री सातनकर ने किया विकासखंड जुन्नारदेव की शालाओं का निरीक्षण….
छिन्दवाड़ा(चौथा स्तंभ) जिलें के जनजाति विभाग के सहायक संचालक शिक्षा श्री उमेश सातनकर द्वारा गत दिवस जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के शासकीय कन्या शिक्षा परिसर जुन्नारदेव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगरिया, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमुआ, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नन्दन एवं प्राथमिक शाला कोलिया का निरीक्षण किया गया।
सहायक संचालक ने विद्यार्थियों से बिषयों के बारे में लिया जानकारी…
जनजाति कार्य विभाग के सहायक संचालक ने जुन्नारदेव विकासखंड के
प्राथमिक शाला कोलिया के कक्षा 3, 4 व 5 के विद्यार्थियों से अंग्रेजी, हिन्दी व गणित विषयों के बारे में जानकारी ली गई। विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेजी व गणित भाषा के बारे में भली-भांति बताया गया।

स्कूल परिसर में साफ सफाई नही पाई गई, स्कूल परिसर मेंपाई गई गंदगी…….
सहायक संचालक के निरीक्षण के द्वारा पाया गया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगरिया में कक्षा में साफ सफाई नहीं थी एंव स्कूल परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई थी…

स्कूल कक्षा में साफ सफाई नही होने एंव स्कूल परिसर में गंदगी होने के कारण प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुंगरिया के उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन विधिवत नहीं किये जाने पर कारण बताओ स्पष्टीकरण जारी किया जा रहा है।
शालाओं में नीट/जेईई मेन्स/क्लेट की कक्षायें दी गई जानकारी..
जुन्नारदेव विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शालाओं में नीट/जेईई मेन्स/क्लेट की कक्षायें संचालित की जा रही है इत्यादि जानकारी विद्यार्थियों के द्वारा दी गई।

