सुरक्षा गार्ड कर रहा इलाज,एक्सीडेंट में घायल मरीज को मलम पट्टी लगाते हुए कैमरे में कैद…?

Chautha Sthambh

छिंदवाड़ा जिले के तामिया अस्पताल में ना डॉक्टर- ना नर्स,सुरक्षा गार्ड कर रहा इलाज, वीडियो वायरल

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया अस्पताल से लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. यहां एक सुरक्षा गार्ड एक्सीडेंट घायल मरीज को मलम पट्टी लगाते हुए कैमरे में कैद हो गया.

छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ) मध्जि

- Advertisement -
  • मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें में स्वास्थ्य सुविधा पर फिर सवाल के घेरे में है ऐसा ही मामला जिलें के तामिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्थाओं की लापरवाही का गजब मामला सामने आया है. यहां एक सुरक्षा गार्ड को एक्सीडेंट में घायल मरीज को मलम पट्टी लगाकर इलाज करते नजर आ रहा है.आपको बता दे कि बीती रात तामिया से अपने घर लौट रहे 2 युवकों की मोटर साइकिल के सामने कुत्ता आ जाने से गाड़ी स्लिप हो गई जिससे एक युवक घायल हो गया जिसे तामिया हॉस्पिटल लेकर आया गया लेकिन हॉस्पिटल ने आधा घंटे तक कोई डॉक्टर या स्टाफ नहीं मिला जिससे घायल व्यक्ति बहुत परेशान हुआ,

    जिसे देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया है. घायल व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि अस्पताल के वार्ड में इलाज की जिम्‍मेदारी इसी सुरक्षा गार्ड की है. उस समय घायल मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो वहां ना तो डॉक्टर मौजूद थे और ना ही हॉस्पिटल स्टाफ. इस दौरान सुरक्षा गार्ड ने खुद ही एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति को मलम पट्टी लगाने की जिम्मेदारी उठा ली. वीडियो में भी साफ दिख रहा है कि सुरक्षा गार्ड मरीज का इलाज कर रहा है.

    सतीश भारती सुरक्षा गार्ड

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *