पत्थर मारने की प्रथा में शामिल हुए पांढुर्णा विधायक निलेश उईके..

Chautha Sthambh

गोटमार मेले में पांढुर्ना विधायक नीलेश उइके ने भी चलाए पत्थर…


पांढुर्ना (चौथा स्तंभ) मध्यप्रदेश के पांढुर्ना जिलें में आयोजित गोटमार मेले में आज जहां 1000 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं इस मेले में आज एक अलग नजारा देखने को मिला। जंहा पांढुर्ना विधायक निलेश उईके भी पत्थर चलाते देखें…

जनप्रतिनिधि भी परंपरा के नाम पर पत्थर बरसाते हुए…
जी हाँ हम बात कर रहे है मध्यप्रदेश के पांढुर्ना जिलें के विधायक निलेश उईके की जो परंपरा के नाम पर चलने वाला गोटमार मेला में पांढुर्ना विधायक एक दूसरे पर पत्थर मारते नजर आए, दरअसल ये पहली बार देखा गया है कि जब कोई जनप्रतिनिधि गोटमार मेले में पत्थर बरसाता नजर आया हो सुनने में आश्चर्य लगे लेकिन पांढुर्णा विधायक नीलेश उइके ने लोगों के साथ मिलकर जमकर गोटमार मेला में एक दूसरे पर पत्थर फेंके..

इस दौरान विधायक ने बकायदा हाथ में पत्थर लिया और मेला स्थल की तरफ पत्थर मारते नजर आ रहे हैं,

- Advertisement -
  • प्रशासन जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर खूनी खेल का स्वरुप बदलने की बात करते हैं….

    एक तरफ जंहा प्रशासन जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर इस खूनी खेल का स्वरूप बदलने के लिए लगातार बैठकें आयोजित करता है, वहीं जनप्रतिनिधि इस तरह से खुद ही हाथ में पत्थर लेकर इस परंपरा का निर्वहन करते नजर आ रहे हैं तो समझा जा सकता है कि इस मेले का स्वरूप कभी बदला नहीं जा सकता…

    पांढुर्ना विधायक निलेश उईके पहुंचे मेला स्थल…

    दरअसल इस भव्य मेले में 4 बजे लगभग पांढुर्ना विधायक नीलेश उइके अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे एवं क्षेत्र के निवासियों के साथ परंपरा का निर्वहन करते हुए पत्थर मारकर विश्व विख्यात परंपरा के इस मेले का हिस्सा बनते नजर आए ।

    पांढुर्ना विधायक निलेश उईके का कहना….

    दशकों पूर्व की सभी परंपराओं जो जनता चाहती है वही होना चाहिए….

    विधायक निलेश उइके ने गोटमार मेले में पत्थरबाजी करते नजर आयें । उन्होंने इस दौरान बताया कि वह क्षेत्रवासियों के साथ खड़े हैं एवं दशकों पूर्व की सभी परंपराओं में वह जनता जो चाहती है वही होना चाहिए….

    बात कुछ भी हो लेकिन इतना तो साफ है कि एक विधायक जो जनता के प्रतिनिधि होते है उन्हें इस तरह से आम जनता की तरह पत्थर फेंकना भले ही परंपरा के लिहाज से सही हो लेकिन एक मायने में यह गलत है ।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *