छिंदवाड़ा में प्रशासनिक अधिकारी की गुंडागर्दी…
ट्रक ड्राइवर को मंदिर परिसर में नायब तहसीलदार ने की पिटाई..
खनिज परिवहन वाहनों को रोकर जबरन वसूली…
परासिया थाने पर नही लिखी शिकायत हुई ऑनलाईन शिकायत
डंपर ड्राइवर को मंदिर परिसर में पिटाई
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ )जिलें में इन दिनों प्रशासनिक अधिकारी की गुंडागर्दी देखने को मिली इससे लग रहा है कि मध्यप्रदेश मैं प्रशासनिक अधिकारी पर शासन की कोई लगाम नहीं है ऐसा ही मामला परासिया तहसील में देखने को मिला जंहा नायब तहसील ने एक ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी गई जिसका वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है इसमे देखा जा रहा है कि परासिया नायब तहसीलदार की इन दिनों क्षेत्र में गुंडागिरी चल रही है रेत गिट्टी परिवहन करने वाले वाहनों के कागजात के साथ रायल्टी होने के बाद भी जबरन रोक कर कार्यवाही के नाम पर वसूली की जा रही है। इतना ही नही वाहन चालक की भी पिटाई की जा रही है जिसके चलते क्षेत्र में माहौल बना हुआ है । परासिया तहसील कार्यलय इन दिनों भ्रष्टाचार अवैध वसूली औऱ गुंडागिरी का गढ़ बन गया है यहाँ पटवारियों से लेकर नायब तहसीलदार तक इसमे लिप्त नजर आ रहे है ऐसा ही एक मामला कल रात में हुआ कि बी एस कॉन्ट्रेक्शन कंपनी की गाड़ी MH40 CM 5013 छिंदवाड़ा से गिट्टी भर कर आ रही थी कि कोसमी मंदिर के पास नायब तहसीलदार और स्टाफ ने गाड़ी को रोकर जांच की जांच में सभी गाड़ी कागजात के साथ गिट्टी की रायल्टी कम्प्लीट होने के बाद भी मंदिर में दर्शन करने रुके ड्राइवर को मंदिर परिसर में नायब तहसील उनके स्टाफ ने पिटाई कर दी।
जो मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ओर जबरदस्ती गाड़ी को सीआईएसएफ ऑफिस परिसर में खड़ी करबा दी । खास बात तो यह कि जब शिकायत करने कंपनी के लोग परासिया थाने पहुंचे तो उनकी शिकायत नही लिखी गई । तो कंपनी के लोगो ने ऑनलाईन अपनी शिलायत दर्ज कराई । ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी के सभी कागजातों के साथ गिट्टी की रायल्टी दिखाने के बाद भी मेरी पिटाई की गई और पैसों की मांग की गई ।
कंपनी के मालिक ने जब नायब तहसीलदार से फोन पर बात की तो उन्होंने ऑफिस में मिलने की बात की । जब घटना की गम्भीरता की भनक नायब तहसीलदार को लगी तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को डिलीट करने का दबाब मंदिर समिति पर बनाने लगे ।

