सांसद श्री साहू, कलेक्टर श्री सिंह सहित अन्य अतिथियों ने की सफाई अभियान में सहभागिता….
छिन्दवाड़ा (चौथा स्तंभ) भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (श्रीकृष्ण प्राकट्य दिवस) के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज स्थानीय श्री षष्ठी माता मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छिंदवाड़ा-पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री विवेक बंटी साहू, जिला कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार, एसडीएम श्री सुधीर जैन , सयुंक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर व श्रीमती अंकिता त्रिपाठी नगर ,निगम आयुक्त श्री चंद्रप्रकाश राय सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में इस्कॉन छिंदवाड़ा के प्रमुख श्री श्यामसुंदर दास ने व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस्कॉन के सदस्यों द्वारा कीर्तन एवं श्रीकृष्ण भजन मंडल द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसने भक्तिमय वातावरण बना दिया।

इस अवसर पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्वच्छता ही सेवा है, सांसद एवं कलेक्टर ने लगाई मंदिर परिसर में झाड़ू…..

छिंदवाड़ा/ पांढुर्णा सांसद विवेक बंटी साहू एवं जिला कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं सभी जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने स्वच्छता ही सेवा’ के तहत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए सफाई कर जागरूकता का संदेश दिया…
छिंदवाड़ा पांढुर्णा सांसद विवेक बंटी साहू एवं जिला कलेक्टर शीलेन्द्र ने झाड़ू लगाकर,सफाई का संदेश दिया।
स्वच्छता का संदेश देने का उद्देश्य….
सांसद एवं कलेक्टर ने झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है
उनका कहना है कि लोग स्वच्छता को धारण करें। जीवन में अपने-अपने घर आसपास, मोहल्ला, शहर को स्वच्छ रखें। जब स्वच्छता की शुरुआत यहां से होगी तो फिर अपने आप ही पूरा देश स्वच्छ हो जाएगा। लोग गंदगी ना फैलाएं और फैलाने वालों के साथ रोक-टोक करें, ताकि लोगों में सफाई की आदत बने और अपना शहर स्वच्छता में नंबर वन हो सके…

कार्यक्रम के उपरांत सांसद श्री विवेक बंटी साहू, जिला कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए सफाई कर जनजागरूकता का संदेश दिया

