अतिथि शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई, लापरवाही करने पर हटाए जाएंगे..

Chautha Sthambh

अतिथि शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई, लापरवाही करने पर हटाए जाएंगे..

कक्षा 3,4,5 के बच्चों को हिंदी-इंग्लिश पढ़ने में एक महीने में सुधार नहीं तो होगी कार्यवाही…

छिन्दवाड़ा (चौथा स्तंभ ) जिलें के कलेक्टर ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल, प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग उमेश सातनकर, डीपीसी जगदीश इड़पाचे, सहायक संचालक शिक्षा, जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, एपीसी और बीआरसीसी उपस्थित रहे।

जिला शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी…

- Advertisement -
  • जिला शिक्षा अधिकारी ने बैठक में जानकारी दी कि अब जेईई, नीट के साथ-साथ सीएलएटी, पीएटी, सीयूईटी, सीए आदि जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कक्षाएं भी प्रारम्भ की जाएंगी।
    कलेक्टर श्री सिंह ने सभी ब्लॉक के बीईओ से आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और निर्देश दिए कि प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भरने से लेकर चयन के बाद बच्चों की काउंसलिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

    कलेक्टर ने दिए स्पष्ट निर्देश,अतिथि शिक्षक पढ़ाई में लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें तुरंत हटाया…

    आज जिलें के कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जो भी अतिथि शिक्षक पढ़ाई में लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें तुरंत हटाया जाए। बच्चों की शिक्षा से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *