गरीबों को खून के आंसू रुला रहा नगर निगम:- धर्मेंद्र सोनू मागों

Chautha Sthambh

संपत्ति कर से ज्यादा कचरा शुल्क, नल नहीं होने पर भी ले रहे टैक्स

छिन्दवाड़ा:- भाजपा की ट्रिपल इंजन वाली सरकार में सुविधाएं कम, टैक्स ज्यादा, सुरक्षा कम और अत्याचार ज्यादा है। विकास शून्य और विकास का झूठा वादा भरपूर है। यह केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की सच्चाई है। नगर पालिक निगम जनता को सुविधाएं कम और टैक्स भरपूर वसूल रही। उक्त उदगार ननि अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सोनू मांगो के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में व्यक्त किए।

श्री मांगो ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा कि जनता पर कमर तोड़ महंगाई का बोझ डालने के बाद ट्रिपल इंजन के रूप में भाजपा की निकम्मी शहर सरकार इससे दस कमद आगे निकल चुकी। कांग्रेस के पुरजोर विरोध के बावजूद भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने जनता की परवाह किए बिना तीन काले कानून लागू किए। जिससे अब गरीब और निम्न मध्यम वर्गीय परिवार खून के आंसू रो रहे। निगम क्षेत्र में रहने वाले मजदूर व गरीब वर्ग अपनी आय का अधिकांश हिस्सा टैक्स के रूप में निगम को दे रहा इससे उनकी तकलीफ का अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर के वार्ड 20 में निवासरत 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला जो घर में अकेले टूटी फूटी छत के नीचे जीवन यापन कर रही, उसे नगर निगम द्वारा वर्ष 25_26 का 1780 रुपए का टैक्स नोटिस भेजा है। संपत्ति कर 218 रुपए एवं कचरा शुल्क 1200 रुपए है। जबकि टैक्स में समेकित कर 180 ,नगरीय उपकर 73,शिक्षा उपकर 73 रुपए वसूला जा रहा। महिला के घर में नल नहीं है फिर भी नल का 50 रुपए शुल्क वसूला जा रहा। निगम प्रबंधन ने महिला पर मेहरबानी करते हुए 14 रुपए की छूट भी प्रदान कर गरीबी का मजाक उठाया है।

श्री मांगो ने जारी प्रेस विज्ञप्त के अंत में कहा कि नगर में ऐसे सैकड़ों परिवार है जो ननि की मनमानी व तानाशाही के कारण रो रहे। कांग्रेस इन मुद्दो को लेकर लगातार जनता की आवाज उठा रही,जब तक यह काले कानून वापस नहीं लिए जाते कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

- Advertisement -

  • Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *