चप्पलों से हुई मनचले दूल्हे एंव चार युवकों पिटाई….
छात्राओं से छेड़छाड़ करना बड़ा महंगा, महिलाओं ने बीच सड़क सिखाया सबक
छिंदवाड़ा (सांवरी। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें की मोहखेड तहसील की
सांवरी चौकी क्षेत्र में मनचले दूल्हे एवं चार युवकों को छात्राओं से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया, गांव की महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। यह घटना उस समय हुई जब स्कूल की छात्राएं
छात्राएं छुट्टी होने के बाद पैदल अपने गांव जा रही थी…
पूरी घटना छात्रों की छुट्टी होने के बाद जब छात्राएं पैदल अपने गांव की ओर लौट रही थीं तब में मनचले दूल्हे एवं युग कौन है छात्रों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे
छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए, ‘स्नो स्प्रे’ डालकर अशोभनीय हरकतें…
जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन में सवार चार युवक रास्ते में पहुंचे और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए, ‘स्नो स्प्रे’ डालकर अशोभनीय हरकतें करने लगे। छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास की महिलाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और बिना देर किए चारों युवकों की चप्पलों से धुनाई कर दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल….
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं युवकों को घेरकर पीटती नजर आ रही हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो

