जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग पांढुर्णा को मिला ‘कार्यालय प्रमुख’ का दर्जा

Chautha Sthambh

जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग पांढुर्णा को मिला ‘कार्यालय प्रमुख’ का दर्जा

पांढुर्णा (चौथा स्तंभ)कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग ने जिला संयोजक, जनजातीय कार्य तथा अनुसूचित जाति विकास, जिला पांढुर्णा को ‘कार्यालय प्रमुख’ घोषित कर दिया है।

  जनजातीय कार्य विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह घोषणा 'मध्यप्रदेश वित्तीय शक्तियों की पुस्तिका 2025' भाग-एक के क्रमांक 1.2 में प्रदत्त अधिकारों के तहत की गई है।

  जिला संयोजक को 'कार्यालय प्रमुख' की शक्तियाँ प्राप्त होने से अब विभाग के जनजातीय और अनुसूचित जाति कल्याण से जुड़े विकास कार्यों में तेजी आएगी। वित्तीय शक्तियों के विकेंद्रीकरण से अब जिला स्तर पर ही महत्वपूर्ण विभागीय निर्णयों और भुगतानों का निष्पादन समय-सीमा में सुनिश्चित हो सकेगा।

  इस नए प्रशासनिक दर्जे से पांढुर्णा जिले में अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण की योजनाओं का क्रियान्वयन अब और भी प्रभावी ढंग से हो सकेगा।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *