पांढुर्णा में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शनबिना अनुमति बेचे गए प्लॉट, सड़क–बिजली ढांचा ध्वस्त

Chautha Sthambh

पांढुर्णा में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
बिना अनुमति बेचे गए प्लॉट, सड़क–बिजली ढांचा ध्वस्त
पांढुर्णा(चौथा स्तंभ)- शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। वरुड मार्ग और वानखड़े सभागृह के पीछे विकसित की जा रही कॉलोनियों में जेसीबी व ट्रैक्टर से अवैध निर्माण हटाए गए।


कलेक्टर के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में कॉलोनी की सड़कें, बिजली के खंभे, बाउंड्री वॉल और अन्य ढांचे तोड़ दिए गए। बिना किसी वैधानिक अनुमति के प्लॉट काटकर बिक्री किए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया।
कार्रवाई के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला

, जब एसडीएम अलका इक्का स्वयं जेसीबी चलाकर अवैध निर्माण गिराती नजर आईं, वहीं तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर ने ट्रैक्टर चलाकर निर्माण सामग्री हटवाई। मौके पर नगर पालिका की टीम और राजस्व अमला भी मौजूद रहा।


तहसीलदार ने बताया कि सौसर निवासी प्रदीप निहारे द्वारा पिछले करीब एक वर्ष से अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। न तो कॉलोनी विकास की अनुमति ली गई थी और न ही लेआउट स्वीकृत था, इसके बावजूद छोटे-छोटे प्लॉट काटकर लोगों को बेचे जा रहे थे।
नियमों का खुला उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए साफ संदेश दिया कि अवैध कॉलोनाइजेशन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *