भाजपा कार्यालय में पोस्टर चस्पाः नहीं लगेंगे व्यक्तिगत नारे,कार्यालय की गरिमा और अनुशासन का रखना होगा ध्यान

Chautha Sthambh

छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ) जिले में भाजपा संगठन और सत्ता के बीच टकराव ना हो इसे लेकर प्रदेशस्तर पर मंथन हो चुका है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव और सांसद विवेक बंटी साहू दोनों को समझाईश दी थी। इसके बाद अब संगठन और सत्ता की खींचतान अब भी थमती नजर नहीं आ रही है। दरअसल भोपाल में आलाकमान की

अनुशासनः कार्यालय की मर्यादा का सम्मान करें।

नारेबाजी: व्यक्तिगत नारे लगाना मना है।

अभिवादनः सादगी से अभिवादन करें (पैर छूना अपेक्षित नहीं है)।

उपहारः फूल-माला या भेंट स्वीकार्य नहीं है।

व्यवहारः व्यक्तिगत आलोचना से बचें और शिष्टाचार बनाए रखें।

आदेशानुसार शेषराव यादव जिलाध्यक्ष, भाजपा छिंदवाड़ा

समझाईश के बाद अब भी दोनों नेताओं के बीच समन्वय स्थापित होने में कुछ कमी है। शिकवा शिकायतों के बाद आलाकमान ने सांसद विवेक बंटी साहू और भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव दोनों को पुरानी बातें भूल कर एकजुट हो कर भाजपा कार्यालय आने की

समझाईश दी थी।

अब भी तकरार

पिछले 2-3 दिनों से भाजपा कार्यालय में गहमा-गहमी नजर आ रही है। बीते दिन सांसद विवेक बंटी साहू अपने समर्थकों के साथ कार्यालय पहुंचे थे। जहां पर जमकर नारेबाजी हुई। इस नारेबाजी के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कार्यालय में नई गाईड लाईन जारी की है। जिसे लेकर राजनैतिक गलियारें में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। कोई इसे सत्ता और संगठन में तकरार से जोड़कर देख रहा है, तो कोई इसे पार्टी गाईड लाईन और अनुशासन बता रहा है।

अनुशासन, नारेबाजी, अभिनंदन, उपहार और व्यवहार का रखना होगा सबको ध्यान

भाजपा कार्यालय में अनुशासन, नारेबाजी, अभिनंदन, उपहार और व्यवहार को लेकर गाईड लाईन जारी की गई है। जिसका कार्यालय में सभी संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं को पालन करना होगा। इसमें कार्यालय की मर्यादा का सम्मान करने, व्यक्ति गत नारेबाजी पर प्रतिबंध, सादगी से अभिवादन करने और पैर छूने पर रोक, फूल माला या भेंट स्वीकार्य पर पाबंदी और व्यक्ति गत आलोचना से बचने तथा शिष्टाचार बनाए रखने का पोस्टर कार्यालय में चस्पा किया गया है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *