नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने हटाया अतिक्रमण। कार्रवाई के दौरान वाटिका परिसर में लगी गुमठियां तोड़ी गईं…

Chautha Sthambh

बुधवार को वार्ड क्रमांक 15 स्थित गांधीगंज की सुलभ शौचालय के पास  में किए गए अतिक्रमण को नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने हटाया। कार्रवाई के दौरान वाटिका परिसर में लगी गुमठियां तोड़ी गईं। पेड़ों के आसपास घेराबंदी कर अतिक्रमण किया गया था, जिसे हटाया गया है और स्थल पर वृक्षारोपण कराया गया।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई आवश्यक थी। वाटिका के हरे-भरे वातावरण और खुले स्थान को बचाने के लिए अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया।निगम के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्ती जारी रहेगी। 

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *