Chautha Sthambh

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा दावा राशि का वितरण

किसानों को मिला प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ

छिन्‍दवाड़ा/ कृषि मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आज झून्झून राजस्थान से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष रबी 2023-24, खरीफ 2024 एवं रबी 2024-25 का जिले के लाभांवित 118716 कृषकों को कुल राशि 24.86 करोड़ रूपये का बीमा दावा राशि का वितरण किया गया।

    उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर फसल बीमा दावा राशि का वितरण कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष छिंदवाडा में आयोजित किया गया, जिसमें श्री मेरसिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ श्री रामाराव लाडे, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान मोर्चा श्री संजय पटेल, जिला मंत्री भारतीय किसान संघ श्री राहुल वसूले, जनप्रतिनिधि, लाभांन्वित कृषक, सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह, कृषि अधिकारी एवं जिला प्रतिनिधि भारतीय कृषि बीमा कंपनी श्री संजय पठाडे उपस्थित रहे।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *