बुधवार को वार्ड क्रमांक 15 स्थित गांधीगंज की सुलभ शौचालय के पास में किए गए अतिक्रमण को नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने हटाया। कार्रवाई के दौरान वाटिका परिसर में लगी गुमठियां तोड़ी गईं। पेड़ों के आसपास घेराबंदी कर अतिक्रमण किया गया था, जिसे हटाया गया है और स्थल पर वृक्षारोपण कराया गया।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई आवश्यक थी। वाटिका के हरे-भरे वातावरण और खुले स्थान को बचाने के लिए अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया।निगम के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्ती जारी रहेगी।

