बाउंड्रीवाल के घटिया निर्माण को लेकर ठेकेदार को लगाई फटकार…
निरीक्षण जांच के दौरान काम में पाई गई अनेक खामियां…
छिंदवाड़ा (चौथा स्तंभ) जिलें के जुन्नारदेव के नंदलाल सूद प्रांगण में जनजाति कार्य विभाग (ट्राइबल) से बन रही नवनिर्मित लगभग 300 मीटर बाउंड्री वाल के घटिया निर्माण को लेकर विभाग के निरीक्षण कर ठेकेदार को फटकार लगया,इंजीनियर ने सोमवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे विभाग के इंजीनियर दीपक सरेआम ने बाउंड्री वाल के निर्माण स्थल पर पहुंचकर कांक्रीट बेस व कालम फूटिंग में एस्टीमेट के आधार पर काम नहीं किए जाने, कुछ कालम के गड्डों की गहराई कम दिखाई देने, सब बेस में डाले हुए कांक्रीट सीमेंट के मिश्रण में वाइब्रेटर मशीन का उपयोग नहीं करने सहित गड्डों में फूटिंग का स्तर कम होने व आसपास लोहे की सरिया में बगैर सेंटरिंग लगाए निर्माण कार्य करने को लेकर खासी नाराजगी जताई। इस दौरान इंजीनियर ने ठेकेदार के कर्मी को फटकारते हुए इन सब तकनीकी कमियों को शीघ्र अति शीघ्र सही करने की हिदायत दी।
शिकायत मिलने पर किया निरीक्षण किया गया है। ज्ञात हो कि नंदलाल सूद प्रांगण में बीते 10 दिन से जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य बिछुआ ब्लाक के किसी ठेकेदार से कराया जा रहा है। वहीं’ नंदलाल सूद प्रांगण में बन रहे टेनिस कोर्ट में भी घटिया निर्माण करने की शिकायत मिल रही थी, जो निरीक्षण किया तो सही पाया जिसके बाद इंजीनियर दीपक सरेआम.ने ठेकेदार को फटकार लगाई..
ठेकेदार की लगातार जनजाति विभाग को शिकायत मिल रही है निर्माण प्रथम दिन से ही जैसीबी से खुदाई के करने, पाइपलाइन के ऊपर गड्ढे करने व एस्टीमेट के आधार पर कालम के गड्ढों की खुदाई न करने जैसे अन्य मामलों को लेकर ठेकेदार की शिकायतें की गई थी.. ठेकेदार के द्वारा 30 से अधिक गड्ढे खोदे गए निर्माण स्थल पर ओवरब्रिज के सामने मैदान में लगभग 30 से अधिक गड्ढे की खुदाई बाउंड्री वाल के लिए की गई है। इनमें से लगभग 15 गड्डों में वर्तमान समय में लोहे के कालम खड़े कर कार्य किया जा रहा है जिसमें काफी भिन्नता देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान इंजीनियर ने बहुत से गड्ढों में 14 इंच के आसपास होने बाली फूटिंग को अपने जांच में काम पाया। सब बेस के ऊपर लगभग 14 इंच की फूटिंग कालम के गड्ढ़ों में को जीनी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। यहां मैदान में कई कालम के गड्ढ़ों की गहराई व चौड़ाई में भी भिन्नता दिखाई दी। कई गड्ढों में सब बेस व फूटिंग डालने के बाद नपाई करने पर लगभग 28 इंच तो किसी गड्डों में 40 इंग के ऊपर गहराई गड्ढों में वर्तमान में दिखाई दी, जबकि यह गहराई और भी ज्यादा दिखाई देनी चाहिए थी, जो कि नहीं दिखाई दे रही है। कालम के गड्ढ़ों में कहीं ऊंचा सस्तर तो कहीं नीचे स्तर रख दिया गया है। जिससे भविष्य में बनने वाली बाउंड्री वालों की गुणवत्ता खराब होगी।
शिकायत मिलने पर पहुंचे इंजीनियर…
शिकायत मिलने पर मेरे द्वारा निर्माण स्थल पर एस्टीमेट के अनुसार कार्य करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं यदि काम आगे और भी घटिया तरीके से किया जाएगा तो भुगतान रोका जाएगा
दीपक सरेआम इंजीनियर जनजाति कार्य विभाग छिंदवाड़ा

