काँग्रेसियों और पुलिसकर्मी के बीच हुई झड़प।
वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के चलते
छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ) शहर में जिला युवा कांग्रेस ने फव्वारा चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग का पुतला जलाया इस दौरान पुलिस और कांग्रेस करता कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प भी हुई पुलिस पुतला छीन रही थी और कांग्रेस के कार्यकर्ता पुतला जला रहे थे पुलिस ने कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए वाटर कैनन भी चलाया।
एक SI और पुलिस कर्मी झुलसे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने के दौरान मौके पर मौजूद SI नारायण सिंह बघेल की यूनिफॉर्म में अचानक आग लग गई जिसकी वजह से SI का पैर और एक पुलिसकर्मी का हाथ जल गया दोनों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
पहचान के बाद कि जाएगी कार्रवाई।
मामले में कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे थे इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों से झड़प किया वीडियो के आधार पर देखा जाएगा कि किन कारणों से पुलिस कर्मियों की वर्दी में आग लगी है उस हिसाब से विधिवत कार्रवाई की जाएगी

