जिलें में ब्लू बेरी कंपनी के अफसर की बडी मनमानी
किसानों में बढ़ रहा आक्रोश, गांव के युवाओं को नहीं मिला रोजगार
छिदंवाडा (चौथा स्तंभ) मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिलें में इन दिनों ग्रामीण अंचलों में किसानों से जमीन खरीदकर पूंजीपतियों द्वारा ब्लू बेरी की खेती की जा रही है। बताया जाता है कि ब्लू बेरी की खेती हेतु प्लांट भी तैयार किया गया है। किन्तु अब यहां ब्लू बेरी कम्पनी के अफसरों द्वारा जमकर मनमानी बरती जा रही है। जिसके चलते किसानों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जाता है कि गांव की दर्जनों एकड़ भूमि पर प्लांट संचालित करने वाली कम्पनी द्वारा स्थानीय लोगों को रोजगार तक उपलब्ध नहीं कराया है।
चौरई ब्लॉक के देवरीकला में डीजे एग्रो कंम्पनी नही दे रही स्थानीय लोगों को रोजगार
मामला चौरई ब्लॉक के ग्राम देवरीकला का है। जहां डीजे एग्रो कम्पनी लिमिटेड के माध्यम से बाहरी पूंजीपतियों ने करीब 90 एकड़ भूमि किसानो से ली है। भूमि क्रय करते वक्त कम्पनी के अधिकारियो और दलालो ने बड़ी-बड़ी बात किसानो से कही थी। जिसमें खासकर गांव के युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही गई थी। लेकिन कृषि भूमि लेने के बाद कम्पनी के अधिकारी अपने काम से लग गए। तो वही दलाल कमीशन लेकर फरार हो गए। किन्तु गांव के युवाओ को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया है। यहां दूसरे गांव के युवाओ से काम लिया जा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों और किसानो में आक्रोश व्याप्त है। वही अब अफसरों के द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। जिसके चलते क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

