नगर निगम छिंदवाड़ा के द्वारा बढ़ाए गए टैक्स के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस..

Chautha Sthambh

नगर निगम छिंदवाड़ा के द्वारा बढ़ाए गए टैक्स के खिलाफ सड़क पर उतरेगी कांग्रेस..

कांग्रेस 18 सितम्बर को करेगी हल्ला बोल प्रदर्शन…

छिन्दवाड़ा (चौथा स्तंभ) नगर पालिका निगम द्वारा टैक्स वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस 18 सितंबर को करेगी हल्ला बोल प्रदर्शन, कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि इन दिनों नगर निगम के द्वारा जो टैक्स वृद्धि की गई है उससे जनता पर टैक्स का बोझ डाल दिया है और जनता की जेब काटना शुरू किया है. नगर निगम के द्वारा जनता को कोई सुविधाएं नही दी जा रही है , उक्त उदगार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे ने राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

शहर कांग्रेस की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री ओकटे ने कहा कि नगर पालिका निगम ने जनता पर केवल भारी टैक्स का बोझ डाला है जिसके तले जनता दब चुकी है। उन्होंने उपस्थित कांग्रेसजन से कहा कि जनता के हक और अधिकार की लड़ाई व जनता पर हो रहे प्रत्येक अन्याय के खिलाफ कांग्रेस ने ही लड़ाई लड़ी है, आज भी लड़ रही और आगे भी लड़ती रहेगी, आज भी कांग्रेस जनता के साथ अन्याय करने वालों के साथ लड़ रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा विरोध किए जाने के बाद भी भाजपा के महापौर ने मनमानी करते हुए जनता पर बढ़ा हुआ टैक्स थोपा है।

- Advertisement -
  • आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री पप्पू यादव ने कहा कि शहर कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल ने टैक्स के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर जनसमर्थन जुटाया, अब 18 सितम्बर को जन आंदोलन के माध्यम से निगम में फैली अनियमितताओं, आमजन को हो रही अनेकों असुविधाओं व बढ़े हुए टैक्स के खिलाफ कांग्रेस पार्षद दल एवं शहर कांग्रेस कमेटी हल्ला बोल आंदोलन कर बढ़ा हुआ टैक्स वापस लेने की मांग करेगी। राजीव भवन में प्रात: 11 बजे समस्त कांग्रेसजन एकजुट होंगे जिसके उपरांत रैली के रूप में निगम कार्यालय पहुंचेंगे।

    नगर पालिका निगम ने 120 से 1200 किया स्वच्छता कर:-

    आयोजित बैठक में कांग्रेस पार्षद दल ने कहा कि कांग्रेस के समय स्वच्छता कर 120 रुपए लिया जाता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर सीधे 1200 रुपए किया है। इसी तरह जलकर 175 रुपए से बढ़ाकर 260 रुपए लिया जा रहा तो वहीं सम्पत्ति कर में 10 प्रतिशत की वृद्धि कर भाजपा ने जनता से खुली लूट प्रारंभ कर दी है जिसके विरोध में जल्द ही कांग्रेस पार्षद दल एवं शहर कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन होगा।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *