राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन, पचमढ़ी में किया ध्वजारोहण

Chautha Sthambh

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन, पचमढ़ी में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर गरिमामय समारोह आयोजित हुआ

भोपाल (चौथा स्तंभ )

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पचमढ़ी स्थित राजभवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, राजभवन सचिवालय के कर्मचारियों से भेंट की और मिष्ठान वितरण किया।

समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी,  नर्मदापुरम संभाग आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी, आई.जी. श्री मिथलेश कुमार शुक्ला, डी.आई.जी. श्री प्रशांत खरे, राज्यपाल के परिसहाय श्री नरेन्द्र सिंह रावत मेजर श्रेयस दलवी, विधि अधिकारी श्री उमेश श्रीवास्तव, राज्यपाल के ओ.एस.डी. श्री अरविन्द पुरोहित, श्री विपुल पटेल, राज्यपाल के परिजन, जनजाति प्रकोष्ठ के सदस्य, स्थानीय स्कूल के विद्यार्थी, स्थानीय प्रशासन एवम् पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
  • राजभवन, पचमढ़ी परिसर में किया पौधारोपण

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पचमढ़ी स्थित राजभवन परिसर में पौधा लगाया। राज्यपाल श्री पटेल ने “एक पेड़- माँ के नाम” अभियान के तहत अपनी माताजी श्रीमती सुखी बेन के नाम पर बेलपत्र का पौधा रोपा। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन, प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, नर्मदापुरम संभागायुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी, आई.जी. मिथिलेश कुमार शुक्ला उपस्थित थे।

    राजभवन में हुआ ध्वजारोहण

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन, भोपाल में राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर श्री भार्गव ने राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण भी किया।

    Share This Article
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *