ईटीवी भारत के महेंद्र राय जनसरोकारों की पत्रकारिता के लिए सम्मानित
छिंदवाड़ा(चौथा स्तंभ )79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईटीवी भारत के सीनियर रिपोर्टर और कंटेंट एडिटर महेंद्र राय को जनसरोकारों की पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सरकार और शासन की योजनाओं को जनता तक सफलतापूर्वक पहुंचाने के सराहनीय कार्य के लिए दिया गया।

पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह, सांसद बंटी विवेक साहू और महापौर विक्रम आहिके के हाथों उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर जिले के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। महेंद्र राय ने इस सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता जारी रखने का संकल्प लिया।
